दशहरा आयोजन के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद का प्रवेश वार्ता

दशहरा आयोजन के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद का प्रवेश वार्ता

दुर्गापुर : अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद रामलीला, रावण दहन एवं आतिशबाजी के कार्यक्रम के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा का आयोजन कर रहा है। इस वृहद कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था. प्रेस को संबोधित करते हुए परिषद के परिपालक जयप्रकाश नारायण ओझा ने कहा ,आज हम जिस दुर्गापुर में रह रहे हैं वह अब 50 साल पुराना दुर्गापुर नहीं है। पहले यह कारखाने का नगर था। आज यह शिक्षा और स्वास्थ्य का बड़ा केंद्र बन चुका है। स्वच्छता, सड़कें और यहाँ के निवासियों के गुणवत्तापूर्ण जीवन में बहुत सकारात्मक परिवर्तन आया है। पहले भी विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम होते थे। उनमें परंपराओं का निर्वाह था। संचार और तकनीकी के उन्नत संसाधनों के कारण आज दुर्गापुर हर क्षेत्र में विकास कर रहा है और आयोजन में कोई दोष ना रह जाय इसका ख्याल रखा जा रहा है। अखिल भारतीय संस्कृति परिषद दशहरा का आयोजन पिछले 55 वर्षों से कर रहा है। दुर्गापुर की समृद्ध परंपरा और इतिहास में परिषद् के इस दशहरा का भी अवदान है। इस महत्व को आप रेखांकित करें और दशहरा का यह आयोजन सर्वांगीण सुंदर और सफल हो इस हेतु आप पत्रकार बंधुओं से सुझाव आमंत्रित हैं। परिषद के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार सिंह ने प्रेस को संबोधित किया और कहा कि हमारी ओर से दशहरा को सफल करने का हर कोशिश किया जा रहा है । स्थानीय पुलिस प्रशासन, दुर्गापुर स्टील प्रबंधन, दुर्गापुर नगर निगम और समाज के हर वर्ग से सब प्रकार की सहायता सुरक्षा और संसाधन मुहैया कराया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि दशहरा सुरक्षित और सफल हो। उन्होंने पत्रकारों से इस आयोजन का प्रचार प्रसार करने तथा इससे अधिक सुंदर और सफल बनाने के सुझाव भी मांगे। परिषद के अखाड़ा संयोजक धर्मेंद्र यादव ने महानवमी के दिन परिषद द्वारा निकाले जाने वाली शोभा यात्रा में विभिन्न अखाड़ों के नाम और उनके रूट का विस्तृत ब्यौरा दिया। इस शोभा यात्रा में अखिल भारतीय सांस्कृतिक परिषद की झांकियों के साथ डंगाल अखाड़ा, कादा रोड अखाड़ा, मेन गेट अखाड़ा, ऋषि अरविंद अखाड़ा, चासीपाड़ा अखाड़ा, सेकेंडरी अखाड़ा, रामकृष्ण महाबीर अखाड़ा, उत्तरपल्ली अखाड़ा, ओल्ड कोर्ट अखाड़ा, धंधाबाद अखाड़ा परिषद द्वारा दिए गए और पुलिस द्वारा स्वीकृत रूट से ए ज़ोन- बी जोन होते हुए राजीव गांधी मेमोरियल मैदान में शाम पाँच बजे तक पहुंचेंगे और वहां पर प्रत्येक अखाड़ा अपना 10 मिनट का प्रदर्शन करेगा। उन्होंने इस आयोजन को भी लोगों से देखने का अनुरोध किया। रास्ते में पानी ,एंबुलेंस और पुलिस बल रहने की सूचना दी। परिषद के महामंत्री उपेंद्रनाथ मिश्र ने रामलीला, रावण दहन और आतिशबाजी के समय मैदान की व्यवस्था का पूरा विवरण दिया। मैदान में राज्य पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, प्राथमिक उपचार तथा निजी सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की सूचना दी। रावण कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला परिषद के सदस्यों द्वारा ही संपूर्ण रूप से तैयार किया गया है। रामलीला भी परिषद के सदस्यों और उनके बच्चों द्वारा प्रदर्शित किया जा रहा है। मुख्य अतिथि के रूप में ईस्को बर्नपुर, दुर्गापुर स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहेंगे। स्थानीय सांसद, महकमा शासक के साथ अन्य विशिष्ट माननियों को आमंत्रित किया गया है। अंत में परिषद के परिपालक कमलाकांत झा, उपाध्यक्ष दिनकर तिवारी और नरेश शर्मा ने प्रेस से आए पत्रकारों को धन्यवाद दिया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0